शाहजहांपुर: खन्नौत नदी को अविरल-निर्मल बनाने की पहल तेज, नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की दी जानकारी
शाहजहाँपुर। मेरा शहर–मेरा घर अभियान के तहत नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने लोक भारती टीम के साथ खन्नौत नदी के लोधीपुर घाट से हनुमतधाम नये पुल तक अपस्ट्रीम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। पैदल पदयात्रा के दौरान नदी किनारे हुए अतिक्रमण का जायजा लिया गया और प्राकृतिक रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए पौधारोपण योजना पर चर्चा हुई।