लुहरी में जयराम ठाकुर का विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया जोरदार स्वागत
आनी दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, विधायक ने लिया मार्गदर्शन
आनी। नेता प्रतिपक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लुहरी पहुंचने पर युवा विधायक लोकेंद्र कुमार ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक लोकेंद्र कुमार ने जयराम ठाकुर से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। जयराम ठाकुर के लुहरी पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विधायक लोकेंद्र कुमार ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी संवाद किया।
Kullu, Kullu | Nov 10, 2026