प्रतापगढ़: जिला प्रशासन ने शहर के होटलों और लॉज में की छापेमारी, खामियां मिलने पर सिद्धार्थ समेत 4 होटल किए सीज
जिला प्रशासन ने शहर के होटलों और लॉज में बुधवार शाम 8 बजे तक छापेमारी की, जिसमें ज्यादातर बिना रजिस्ट्रेशन के पाए गए। एसडीएम नैंसी सिंह और सीओ सिटी एसएन वैस ने होटल ग्रैंड पैलेस में मारपीट की घटना के बाद यह कार्रवाई की। चार होटल और लॉज में खामियां मिलीं, जिनमें होटल सिद्धार्थ, कान्हा लॉज, श्यामा लॉज और कृष्णा लॉज शामिल हैं। इन होटलों को सीज कर दिया गया।