प्रतापगढ़: आहोपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
प्रतापगढ़ जनपद के गांव आहोपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। आहोपुर निवासी इसरावती देवी पत्नी स्वर्गीय लाल जी पाल बुधवार को अपने घर में मौजूद थी। इलाके में हो रही लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवारों में सिलन आ गई थी। जिसके चलते दीवार भर भरा कर गिर गई।कच्ची दीवाल गिरने से वृद्ध महिला उसके नीचे दब गई । आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और