पेण्ड्रा: जीपीएम में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर ज़ब्त
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन से गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने रेत एवं मिट्टी (ईंट निर्माण हेतु) के अवैध परिवहन करते पाए गए 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम द्वारा सिलपहरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते