रणथम्भौर में बुलेट सहित बहे 2 युवक।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
सवाईमाधोपुर। रणथंभौर के शेरपुर-खिलचीपुर झरेटी रपट पर तेज बहाव के बीच दैनिक भास्कर के अनुसार बाइक (बुलेट) निकालने का प्रयास कर रहे दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए थे, गनीमत यह रही कि कुछ दूर बहने के बाद दोनों सकुशल बाहर निकल आए।
रणथंभौर के शेरपुर-खिलचीपुर झरेटी रपट पर उफनते बरसाती नाले की रपट को पार करते समय बाइक सहित दो युवक बह गए।
गनीमत रही कि कुछ दूरी तक पानी में बहने के बाद दोनों युवक सुरक्षित बाहर आ गए।