गया जी। 05 सितंबर 2026
पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभांकर जी ने श्री विष्णुपद मंदिर मेला क्षेत्र का सघन पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जमीनी जायजा लिया।
देवघाट एवं विष्णुपद मंदिर परिसर में सुरक्षा बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाओं को चाक-चौबंद रखने पर विशेष जोर दिया गया।
सभी तैयारियां 15 सितंबर 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी जी ने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं होगा।
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए गया जी तैयार है। 🙏
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Tak News18 Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary MyGovIndia
#pitrapakshamela2026 #gayajibihar #bihargovernment #gayajicalling #risingbihar
Gaya, Bihar | Sep 5, 2026