*गया के हैप्पी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित...*
गया : शहर के मगध कॉलोनी रोड नंबर 12 में स्थित हैप्पी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बिक्रमादित्य कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक थे। उनका मानना था कि शिक्षा के द्वारा ही समाज का निर्माण संभव है। शिक्षकों को उनके आदर्शों पर चलकर बेहतर संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए, जो हमारे स्कूल का मूल मंत्र भी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों को ऑफिस बैग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। #bdbiharjharkhand