भभुआ: ककरैत चेक पोस्ट के पास से बाइक पर 9 लीटर ब्लू लाइन देसी शराब के साथ चालक को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Nov 17, 2025 ककरैत चेक पोस्ट के पास बाइक से 9 लीटर ब्लू लाइन देसी शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बाइक को जप्त किया है। सोमवार को उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी लक्ष्मण बिंद बताया जाता है। उन्होंने बताया कि वाहन जांच अभियान चलाया गया था। जहां बाइक से शराब बरामद हुआ है।