भभुआ: औखरा के पास उत्पाद पुलिस ने 49.50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, कार को किया ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | Nov 17, 2025 औखरा के पास से उत्पाद पुलिस ने 49.50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया है। आज सोमवार को 3 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि रोहतास जिला के सासाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ईबाग तकिया निवासी हिरालाल साह के पुत्र मुकेश कुमार बताया जाता है। जो गुप्त सूचना पर उत्पाद पुलिस द्वारा औखरा के पास वाहन जांच किया गया।