सदर: प्रयागराज में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले 3 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट
Sadar, Allahabad | Sep 10, 2026
प्रयागराज में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुबह भोर में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद सुबह से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है, आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम सुहाना और ठंडा हो गया है। बुधवार सुबह भी बारिश हुई थी।