👉मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया-
➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 08.07.2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना फतनपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा सुवंसा बाजार एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से—
वूमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108
साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नवीन आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराते हुए साइबर अपराधों से बचाव एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा उन्हें थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर – 9454407377 उपलब्ध कराते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026