बटियागढ़: हारट में नहर के पास शिक्षक का जला हुआ शव मिला, अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लूट और हत्या का आरोप लगाया
बटियागढ हटा मार्ग पर हारट गांव की नहर के पास देर रात एक शिक्षक जली हुई अवस्था मे मिले..सूचना पर परिजन मौके पर पँहुचे और गुरुवार रात करीब 11 बजे इलाज के लिए सिविल हटा लाया गया यंहा से दमोह जिला अस्पताल भेजा यंहा डॉक्टरो ने म्रत घोषित कर दिया मृतक शिक्षक का नाम राजेश त्रिपाठी बताया गया जो बटियागढ़ ब्लाक के रुसन्दो स्कूल में पदस्थ थे