बटियागढ़: सुनार नदी पुल पर बाइक चालक की दीवार से टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया
हटा-फतेहपुर मार्ग पर सुनार नदी पुल की दीवार से बाइक चालक के टकराने का घटनाक्रम सामने आया है, आज बुधवार दोपहर 12 बजे घटना की सूचना पर 108 सेवा मौके पर पँहुची घायल विनोद अहिरवार कों गम्भीर हालात में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार उक्त बाइक चालक अपने तीन साथियों के साथ हटा से गांव जा रहा था हादसे के बाद दो अन्य लोग मौके से भागे