बटियागढ़: फतेहपुर तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो लोग घायल, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया
फतेहपुर तिराहे पर बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिर गए,घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई गई, जानकारी के अनुसार बाइक सवार मायाराम राजपाली निवासी मड़ियादो और बिहारी राजपाली निवासी लुहरपुरा दोनो जमुनिया गांव जा रहे थे तभी फतेहपुर तिराहे पर अनियंत्रित होकर गिर गए,घटना के बाद राहगीरों द्वारा मदद कर घायलो को नजदीकी अस्पताल भेजा गया,