छतरपुर नगर: ग्राम बछौंन में जमीनी विवाद में बुजुर्ग के घर पर लगाई आग, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम बछौन के रहने वाले रामस्वरूप के द्वारा आज 19 फरवरी दोपहर 2:00 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया। जहां उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद पर कुछ लोगों के द्वारा उनके घर पर पथराव और गाली गलौज की गई,फिर आग लगा दी गई और पुलिस के द्वारा नामजद रिपोर्ट नहीं लिखी गई।