मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में शनिवार को पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह की अध्यक्षता में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।