कंडाघाट: वाकनाघाट से सुबाथू रोड पर देलगी तक जगह-जगह बंद, PWD विभाग मौके पर मौजूद, रोड खोलने का कार्य किया जा रहा
बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते सोलन में जगह-जगह पर रोड बंद है। कंडाघाट उपमंडल के वाकनाघाट से सुबाथू रोड पर भी देलगी तक रोड बंद है जिस कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग मौके पर मौजूद है जेसीबी की मदद से रोड को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। PWD विभाग कंडाघाट के SDO शुभम अग्रवाल ने यह जानकारी दी है।