➡️श्री रामराजा सरकार मंदिर के पुजारियों का बड़ा बयान आया सामने, ताला तोड़ने की खबरों को किया स्पष्ट
ओरछा स्थित श्री रामराजा सरकार मंदिर में सामग्री स्थानांतरण के दृष्टिगत किए गए प्रारंभिक निरीक्षण एवं ताला खोलने की कार्यवाही को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रामकांत दीक्षित एवं सहायक पुजारी श्री अजय तिवारी ने अपना बयान जारी किया है।
दोनों पुजारियों ने स्पष्ट किया कि संपूर्ण कार्यवाही उनके समक्ष विधिवत रूप से संपन्न हुई थी। मंदिर का ताला नियमानुसार खोला गया, पूरी प्रक्रिया निर्धारित विधि-विधान एवं प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संपन्न हुई।
प्रशासन द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी एवं आवश्यक अभिलेखीकरण भी किया गया।
देखिए, मंदिर के दोनों पुजारियों ने अपने वक्तव्य में क्या कहा...
Jansampark Madhya Pradesh
#Orchha #ShriRamRajaSarkar #Niwari #DistrictAdministrationNiwari #FactCheck #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Nov 24, 2026