हाथरस: हाथरस जंक्शन पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत आबकारी अधिनियम में जप्त दो वाहनों की नीलामी कर ₹3 लाख 25 हजार वसूले
हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के क्रम में आज दिन मंगलवार को शाम के समय पर हाथरस जंक्शन थाने पर एआरटीओ द्वारा आबकारी अधिनियम में जप्त सीज दाखिल दो वाहनों मोटरसाइकिल और कंटेनर का नीलामी कर 2 लाख 25 हजार का का राजस्व प्राप्त किया है ! इस नीलामी में 18 ठेकेदारों ने प्रति भाग लिया जो की अलीगढ़ बुलंदशहर और आगरा के थे!