हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से नाराज होकर गए किशोर को पुलिस ने 2 घंटों में खोजकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के 1गांव से 15 वर्षीय किशोर मोबाइल को लेकर नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से मात्र 2 घंटे के भीतर किशोर को खोजकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया है।