हाथरस: नवरात्रों में हाथरसी वाली मैया मंदिर और शमशान घाट पर बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं, लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नयावास स्थित कई 100 साल पुरानी हाथरसी वाली मैया का मंदिर एवं पास में ही शमशान घाट पर खराब स्ट्रीट लाइट एवं नल की वजह से लोगों को एवं श्रद्धालुओं को नवरात्रों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आज दिन सोमवार को शाम के समय पर स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर हाथरस के जिला अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष से गुहार लगाई है!