हाथरस: गांव केवलगढ़ी में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए अपहरण का प्रयास किया, छीने रुपए, पुलिस कार्रवाई में जुटी
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी में 1 व्यक्ति के साथ दबंगों ने मारपीट करते हुए सोमवार शाम को अपहरण का प्रयास किया। सूचना मिलते ही कोतवाली चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मारपीट करते हुए दबंगों पर 1 लाख रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यक्ति का मंगलवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।