तरैया: तरैया बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला
Taraiya, Saran | Dec 6, 2025 शनिवार को तरैया बाजार के अतिक्रमण पर प्रशासन ने अपना बुलडोजर चलाया और सड़क के आसपास अतिक्रमण मुक्त किया। अंचलाधिकारी ने शनिवार की दोपहर एक बजे बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर तरैया बाजार से अतिक्रमण पुलिस बल के सहयोग से हटाया गया । इसके पुर्व नोटिस व लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सुचना दिया गया था।