सम्भल में नाली पर लगी ईंटों के उखड़ने पर लोगो ने लगाए घटिया किस्म की सामग्री लगाने के आरोप वीडियो को शेयर करने की अपील
नाली पर लगी ईंटे उखड़ने पर उठने लगे सवाल
सड़क निर्माण कार्य मे लग रही सामग्री पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए की उच्च गुणवत्ता कार्य करने की माँग
नाली पर लगी ईंटों के उखड़ने पर लोगो ने लगाए घटिया किस्म की सामग्री लगाने के आरोप
यूपी के जनपद सम्भल में नगर क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में हो रहे सड़क कार्य पर स्थानीय लोगों ने नाली में लगाई गई गई सामग्री पर आरोप लगते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क से पहले नाली के ऊपर लगाए गई ईट में घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जिस कारण नाली पर लगी ईट हाथ मे ऐसे ही उठ कर आ रही है अगर ईंटो को सही से मसाला लगाकर लगाया जाता ईटे इस तरह से उखड़ नही रही होती जिसको देख लोगों को सड़क पड़ने से पहले ही सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग होने का अंदेशा है। जिसको लेकर लोगों में ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश भी है और उनका कहना है कि सड़क निर्माण में तीन एक का ही मसाला लगना चाहिए जैसे के कोट के सभासद पति मोहम्मद अजीम अब्बासी द्वारा उनके वार्ड में उनकी मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य मे काम कराया गया है। साथ ही लोगो ने कहा कि हम चाहते है कि बरसात के समय इस रोड पर अक्सर पानी भर जाता है जिस कारण स्कूली बच्चो व नमाजियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इस लिए सड़क पड़ने से पहले पानी निकासी को लेकर उसका लेवल निकाला जाए इस खबर पर मौजूदा ठेकेदार का पक्ष रखने का प्रयास किया गया ठेकेदार का मोबाइल बंद जा रहा मौजूदा ठेकेदार की व्हाट्सएप पर बाइट लेने के लिए संदेश भी डाला गया नेट बंद जा रहा इसी कारण संपर्क नहीं हो सका है।