चित्तौड़गढ़: पंचदेवला में करंट की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत के बाद विधायक चंद्रभान ने पीड़ित को दिया सहायता राशि का चेक
विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के ग्राम पंचदेवला में गत 16 नवम्बर 2023 को स्थानीय निवासी प्रभुलाल ऊंकारलाल कुमावत की 3 भैंसों की विद्युत लाईन की चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई थी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जारी प्रति भैंस 20 हजार रूपये सहायता राशी के रूप में कुल 60 हजार रूपये की राशी का चेक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने चेक दिया है।