*शाम के आसमान में बिखरे रंग, सूर्यास्त का मनमोहक नजारा*
वजीरपुर। मीना बड़ौदा बुधवार शाम 6:30 बजे आसमान में सूर्यास्त के समय प्रकृति का मनमोहक नजारा देखने को मिला। आसमान में छाए बादलों पर सूर्य की सुनहरी किरणें पड़ने से गुलाबी, नारंगी और लाल रंगों की आकर्षक छटा बिखर गई। बदलते रंगों ने शाम के आसमान को बेहद खूबसूरत बना दिया।
सूर्यास्त के इस मनोहारी दृश्य को देखकर लोगों ने कैमरों में तस्वीरें कैद कीं। गांव के मकानों और पेड़-पौधों की काली परछाइयों के बीच रंग-बिरंगे बादलों का दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कुछ देर तक आसमान में नजर आया यह प्राकृतिक नजारा ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने खुद रंगों से आसमान को सजा दिया हो।