अटरू: क़वाई में लूट के प्रकरण में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Atru, Baran | Oct 13, 2026 थाना कवाई पुलिस ने लूट से जुड़े एक प्रकरण मैं डेढ़ साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि यादव पुत्र गोरधन यादव, निवासी खारपा रोड, अकलेरा, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।