जुए में मोबाइल हारने पर भतीजे ने चाचा को मार डाला: फांसी की झूठी कहानी रची, पोस्टमार्टम ने खोला राज...
ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के खेड़ागांव में 40 वर्षीय किसान रामबहादुर सिंह कुशवाह की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद उसके भतीजे जीतू कुशवाह ने अपने भाई धर्मा और पिता सुल्तान सिंह के साथ मिलकर रामबहादुर की गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी की झूठी कहानी रची। पुलिस को शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी नहीं, बल्कि गला घोंटना मिला, जिसके बाद जांच की दिशा बदली। पूछताछ और गांव में पड़ताल के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जीतू और उसके भाई धर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पिता सुल्तान सिंह फरार है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
Gwalior Gird, Gwalior | Sep 8, 2026