जयपुर: आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा का वार्ड 149 में विरोध, काले झंडे दिखाते हुए लोगों ने उनकी गाड़ी पर चढ़कर नारेबाजी की
Jaipur, Jaipur | Sep 6, 2026 आमेर के वार्ड 149 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा को जनता का विरोध झेलना पड़ा जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को उनके आने की सूचना मिली लोग वहां पर एकत्रित हो गए और अंजलि ब्रह्मभट्ट को दिए गए पार्षद टिकट को लेकर के नाराजगी जताते हुए उनकी गाड़ी पर चढ़कर नारेबाज़ी की काले झंडे दिखाते हुए वापस भेज दिया।