चौसा: दानी कुटिया मोड़ के पास लावारिस ट्रक से 791 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
Chausa, Buxar | Apr 20, 2026 चौसा-बक्सर स्टेट हाईवे पर दानी कुटिया मोड़ के पास सोमवार सुबह उत्पाद विभाग ने लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक से 791.280 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद की। चालक व तस्कर मौके से फरार हो गए। ट्रक नंबर के आधार पर वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चौसा के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है