पूरनपुर: गांव सिरसा में देवस्थान की जगह पर भू माफिया ने किया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में पहुंचकर बताया कि गांव निवासी दबंग ने देवस्थान की जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जबकि वह मंदिर की जगह है और गांव के लोग वहां मंदिर बनाना चाहते हैं। वहीं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।