पूरनपुर: गांव मकरंदपुर में दो साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या का प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी मेहरबान सिंह ने बताया कि उनकी 2 साल की बेटी अनमोल घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के रहने वाली ओमकार, अमित, राजेश्वरी व नन्ही देवी ने जान से मारने की नीयत से उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद गांव के बाहर बाग में उठाकर ले जाकर ओमकार ने मासूम का गला घोटने का प्रयास किया था। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है।