पूरनपुर: जेठापुर खुर्द में जांच के बाद भी नहीं हो पा रही दोबारा कोटा चयन को लेकर खुली बैठक, ग्रामीण डीएम से मिलकर करेंगे शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के जेठापुर खुर्द निवासी रामेश्वर दयाल ने गुरुवार को बताया कि एक फरवरी को गांव में पहुंचकर अधिकारियों ने जांच की थी। 21 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने कोटा चयन को लेकर अभी तक खुली बैठक नहीं कराई है। जिससे लोग काफी परेशान हैं।