पूरनपुर: गांव महंद खास में मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोसी महिला ने महिला को पीटा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महंद खास निवासी गायत्री देवी ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी छत्रपाल के घर से उसके घर में पथरी की बोरी गिर गई। महिला ने पड़ोसी छत्रपाल की पत्नी माधुरी से सही से रखने की बात कही। इस बात से नाराज होकर माधुरी गाली गलौज करने लगी गायत्री ने विरोध किया तो दबंग महिला ने उसकी पिटाई कर दी।