तिल्दा: जिले में 2 दिनों के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी, अंधड़ के साथ बारिश व ओले गिरने के आसार
Tilda, Raipur | Apr 7, 2024 वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी विक्षोभ के कारण रायपुर जिले में मौसम विभाग ने आज और कल 2 दिन के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में तेज अंधड़ चलने के गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। रायपुर में सुबह से ही तेज हवा चल रही है। हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश हो रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र के जिलों में ओले गिरने की संभावना है।