पहाड़ी: चुनावी रंजिश में झगड़ा करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, थार गाड़ी से स्टंट करने वाला भी पकड़ा गया
जुरहरा पुलिस ने चुनावी रंजिश को लेकर गांव ऊंचेड़ा और समधारा में हुए झगड़ों के मामले में पांच आरोपी गिरफतार किए वहीं गांव बमनवाड़ी में थार गाड़ी से स्टंट करने वाले एक व्यक्ति को भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।पुलिस ने सोमवार रात 8 बजे चेतावनी जारी की कि चुनावी परिणामों के बाद झगड़ा या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाएगी।