मनिहारी क्षेत्र में अवैधखनन एवं ओवरलोडिंग की शिकायतों पर बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त प्रशासनिक टीम ने मनिहारी घाट सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।अचानक हुई इस कार्रवाई से घाट परिसर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।इस संयुक्त टीम में जिला परिवहन विभाग,खनन विभाग एवं अनुमंडल प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। कारवाई बुधवार को 5 बजे तक किया गया