लखीसराय: पुरानीबाजार विद्यापीठ चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से अवैध चबूतरे ध्वस्त
लखीसराय। शहर को अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा बनाने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर 2:15 पर पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक के समीप नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त किया गया।