कोईलवर: जलपुरा मोड़ के समीप चांदी थाने की पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, चालक फरार
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना अंतर्गत जलपुरा मोड़ के समीप से चांदी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को अबैध खनन कर बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने शुक्रवार की देर साम 7:45 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जलपुरा मोड़ के समीप से गुजर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ट्रैक्टर पर बिना कागजात बालू लगा था।