चौसा: बक्सर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा, 1333 परीक्षार्थी हुए शामिल
Chausa, Buxar | May 3, 2026 बक्सर जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट यूजी 2026 की परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा निर्धारित समय पर ली गई। कदाचार रोकने के लिए परीक्षार्थियों की दो स्तरीय जांच की गई। प्रवेश से पहले मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटूथ, पेजर और कैलकुलेटर जैसे उपकरणों की सख्ती से जांच हुई।