कैराना: कांधला के मोहल्ला खैल में दीवार पर प्लास्टर करने को लेकर युवक पर कैंची से किया गया हमला
कांधला के मोहल्ला खैल में आसमोहम्मद पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह पड़ोसी की साइड में अपने मकान की दीवार पर प्लास्टर करा रहा था। इसका पड़ोसी ने विरोध किया। आरोप है कि पड़ोसी ने उस पर कैंची से हमला कर दिया, जिस कारण वह घायल हो गया। बाद में घायल अपने परिजनों के साथ अस्पताल में पहुंचा। घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत भी की गई है।