पटियाली: सपा ने आजम खान के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम पटियाली एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
पटियाली। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आजम खान के विरुद्ध कथित प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर चिंता जताते हुए गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सुशांत सांवरे को सौंपा। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने निष्पक्ष जांच और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। इस दौरान प्रेम सिंह शाक्य, ईसार अली, कुंवर पाल यादव, राशिद अली आदि मौजूद रहे।