पाटी: अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने पाटी विकास खण्ड के रीठा साहिब क्षेत्र का किया दौरा, सुनी समस्याएं
अनुसूचित जाति के आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शुक्रवार को पाटी विकासखंड के रीठा साहिब क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत जनपद पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण का लोगों की समस्याएं सुनी।