पाटी: 25 अगस्त से शुरू होगा तीन दिवसीय भिंगराड़ा मेले का आयोजन, मेला समिति की ओर से बैठक कर लिया गया निर्णय
पाटी ब्लॉक के लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराडा का नामी श्री एडी बालकृष्ण का तीन दिवसीय मेला 25 अगस्त से शुरू होगा। मुख्य मेले का आयोजन 26 अगस्त को होगा। मेला समिति अध्यक्ष मुकेश महराना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मेले में श्री कृष्ण की झांकियां निकाली जाएगी। मेले के दौरान लगने वाली दुकान पेयजल सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।