लखीसराय: विश्व साइकिल दिवस पर लखीसराय में बालिका साइकिल रेस का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लखीसराय में अस्मिता खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत रविवार को बालिका साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका आयोजन लखीसराय डिस्टीक साइकिल एसोसिएशन के द्वारा किया गया. लखीसराय B.Ed कॉलेज से बाईपास तक आयोजित इस रेस में अब्बल आए प्रतिभागियों को पूर्वाहन 10:30 बजे सम्मानित किया गया. मौके पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मौजूद रहे.