टीकमगढ़: अटरिया गांव में 3 लोगों ने एक महिला के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल किया गया रेफर
जिले के अटरिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला के बेटे साथ गांव के तीन लोग गाली गलौच कर रहे थे, महिला ने विरोध किया तो बृजलाल, अमित और गौना ने महिला के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।