टीकमगढ़: टीकमगढ़ सागर रोड पर गोंगाबेर मंदिर के पास सड़क हादसा, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गोंगाबेर मंदिर के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। माडूमर निवासी नीरज बाइक से टीकमगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहे थे, रास्ते में टीकमगढ़ सागर रोड गोंगाबेर मंदिर के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।