टीकमगढ़: अंबेडकर पर दिए गए अमित शाह के बयान को लेकर टीकमगढ़ में कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च, गृहमंत्री का मांगा इस्तीफा
टीकमगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर के लिए 1:00 बजे कांग्रेसी अंबेडकर चौराहा पर एकत्रित हुए। डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहनकर शांति मार्च निकाला गया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर अमित शाह के इस्तीफा की मांग की गई।