कसिया: कुशीनगर जिले की पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 62 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाई, न्यायालय में किया पेश
कुशीनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न थानों की पुलिस ने वांछित, वारण्टी व जिला बदर व गैंगेस्टर आदि मामलों से सम्बंधित 62 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। जहां से उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।